Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

सेवानिवृत्त हो रहे हैं मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा की जगह लेंगे सुशील चंद्रा, अगले साल होगी अग्निपरीक्षा

भारत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के सेवानिवृत्त होने के बाद सुशील चंद्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जाएगा। 13 अप्रैल को चंद्रा की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। वह 14 मई 2022 को अपने इस नए पदभार से मुक्त होंगे। सुशील चंद्रा को लोकसभा चुनावों से पहले 14 फरवरी 2019 को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में अगले वर्ष यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में विधान सभा के चुनाव होगें। उनका कार्यकाल 14 मई 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। चंद्रा चुनाव आयोग में आने से पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में चेयरमैन भी रह चुके हैं। उल्लेखनीय हैं कि, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष का होता हैं। इसमें अंतिम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित हैं।

Exit mobile version