सलमान खुर्शीद का बड़ा दावा, बोले- हिंदुत्व को नहीं कहा आतंकी संगठन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने किताब विवाद पर अब सफाई पेश की है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी किताब में हिंदुत्व को आतंकी संगठन नहीं कहा गया है। एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान खुर्शीद ने कहा कि मैंने हिंदुत्व को कभी आतंकी संगठन नहीं कहा। मैंने इस किताब को लिखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार किया।
बता दें, यह विवाद कांग्रेस नेता द्वारा लिखी गई किताब सनराइजर ओवर अयोध्या को लेकर मचा हुआ है। बीजेपी की ओर से आरोप लगाया गया है कि नेता ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से की है। इसके अलावा उन्होंने हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस मसले पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस विषय में जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को इस बारे में बोलना चाहिए, वो चुप क्यों हैं।
मालूम हो, बढ़ते विवाद के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अब चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि ’मैंने किताब में लिखा कि जो लोग हिंदू धर्म का दुरुपयोग करते हैं, वह आईएसआईएस और बोको हरम का समर्थन करते हैं। मेरी किताब में आतंकी शब्द ही नहीं है।’’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘’मैं किताब में लोगों को जोड़ना चाहता हूं। मेरी किताब में महात्मा गांधी का जिक्र है। राम का जिक्र है। बल्कि पूरी रामायण है। लेकिन हिंदू धर्म को मानने वाले लोग इसकी चर्चा भी नहीं कर रहे।’’
गौरतलब है, राहुल गांधी के हिंदू और हिंदुत्व को लेकर दिए गए बयान पर चर्चा करते हुए सलमान खुर्शीद ने सवाल किया कि राहुल गांधी ने कहा है कि अगर हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग नहीं है तो फिर इनके दो नाम क्यों हैं। मैंने अपनी किताब में हिंदुत्व की तारीफ है कि इसे बढ़ाना चाहिए और स्वीकार करना चाहिए। अगर राहुल गांधी ने हिंदू धर्म का अपमान किया है तो वह उनका भी अपमान है, क्योंकि वह खुद हिंदू है।”