संपदा
इन दिनो लॉकडाउन के कारण सभी अपने घरों में बंद हैं। बॉलिवुड के सितारे भी इस बीच घर में रह कर अपने परिवार के समय बिता रहे हैं। साथ ही वह अपने फैन्स के साथ भी जुड़े रहते हैं। लेकिन गौर करने वाली बात हमेशा से कि बॉलीवुड हीरो अपने स्टाइलिस लुक्स से सभी लड़कियों को अपना दीवाना बनाते रहे हैं। अब देश में लगे लॉकडाउन की वजह से मुंबई नगरी के हीरोज का लुक बदल गया है। बड़ी दाढ़ी और लंबे बाल के साथ वह पूरी तरह से बदल गए हैं।
कार्तिक आर्यन भी अपनी दीढ़ी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ रहे हैं। इतना ही नहीं जब उन्होंने अपनी पुरानी क्लीन शेव वाली फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी और साथ ही उन्होंने लिखा उनका मन फिर से सैक्सी दिखने का कर रहा है, दाढ़ी निकाल दूं? तो इस बात पर उनके फैन्स ने और कई सेलेब्स ने कमेंट भी किए थे। कुछ ने उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक की काफी तारीफ की तो कुछ ने उन्हें शेव करने को कहा।सलमान खान ने भी अपनी दाढ़ी बढ़ाई हुई है। वह इन दिनों अपने पनवेल वाले फारेमहाउस में रह रहे हैं। लॉकडाउन के कारण वह वहीं फंस गए हैं। अगर अब बात करें वरुण धवन की तो वह इस लॉकडाउन का बड़ा ही फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने इन दिनों फ्रेंच कट दाढ़ी रख ली है। वरुण ने हाल ही में एक रैप गाना भी बनाया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।