Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

युवक ने बीच सड़क महिला को चाकुओं से गोदा, मामला सीसीटीवी में हुआ कैद

दिल्ली के रोहिणी में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। युवक ने 28 वर्षीय महिला के शरीर को चाकुओं से गोदकर छलनी कर दिया। मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से रफूचक्कर हो गया। वहीं घायल महिला को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी व्यक्ति के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी के खिलाफ पिछले दिनों पीड़िता ने पुलिस की तहरीर दी थी। पुलिस ने महिला की हत्या का संदिग्ध आरोपी नरेश को हिरासत में ले लिया। घटना की शिकायत शाहबाद डेरी थाने में दर्ज की गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी के मुताबिक एक अभियुक्त द्वारा महिला को दो खड़ी कारों के बीच घेरते कैद किया गया है। उसी दौरान आरोपी ने महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना का एक राहगीर ने भी देखा। लेकिन महिला की चीखों में मदद के हाथ किसी ने नहीं बढ़ाए। बता दें कि हाल ही में दिल्ली के अंबेडकर नगर में ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां 19 साल के एक युवक को  चार लोगों नें चाकुओं से गोद दिया था। युवक पास की दुकान से अपने पिता के लिए बर्थडे केक लेने जा रहा था। उसी दौरान उस पर हमला किया गया था। पुलिस ने बताया कि एक महिला को लेकर हुए झगड़े में युवक पर हमला किया गया था। ये पूरी घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

Exit mobile version