Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की फिटनेस का राज

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान विराट कोहली अपनी तूफानी बैटिंग से देश और दुनिया में पहचाने जाते है। अपनी बैटिंग में धार देने के लिए वह जमकर पसीना बहाते हैं। इसी के साथ ही वह अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखते हैं। अपने आप को फिट रखने के लिए वह कई नियमों का पालन करते हैं। आपको बताते हैं कि वह किस प्रकार अपने आपको फिट और तरोताजा रखते हैं।
बता दें कि, कोहिली अपने सेहत का काफी ख्याल रखते हैं। वो सुबह 5 बजे उठते हैं उसके बाद फ्रेश होने के बाद दो घंटे तक एक्सरसाइज करते हैं। उन्होंने शाकाहार को त्याग कर वेगन को अपना लिया आपको बतादे वेगन को अपनाने वाले लोग पशुओं से मिलने वाले पदार्थ जैसे दूध, दही, माखन का सेवन नहीं करते। नाश्ते में वो फल और जूस का सेवन करते हैं दोपहर के खाने में दाल, मौसमी, सब्जी रोटी और चावल लेते हैं। विदेशों में जाने पर वो चाइनीज़ खाना पसंद करते हैं। वो शाम में कॉफी और फ्रूट्स का सेवन करते हैं। शारीरिक फिटनेस को मजबूत बनाने में विराट अधिकांश प्रोटीन युक्त खाना ही लेते हैं। उन्हें सबसे पंसदीदा फ्रांस से एवियन नाम की कंपनी द्वारा निर्मित मिनिरल वॉटर हैं, जो तनाव को दूर करने में और स्किन को चमकदार बनाने में लाभदायक हैं। विराट को ब्राउन चॉकलेट भी काफी पसंद हैं। कोहिली की सबसे बड़ी खूबी है कि वो नशीले पदार्थों से दूरी रखते हैं।

Exit mobile version