Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने ली बीजेपी की सदस्यता

गौतमबुद्धनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने शनिवार को बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदैरिया की मौजूदगी में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 3, चेरी कॉउंटी और गौर सिटी के टेंथ एवेन्यू में कार्यकारी बैठक की। इन बैठकों में जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र संगठन को और अधिक मज़बूत बनाते हुए 50 से अधिक कार्य़कर्ताओं को पार्टी में शामिल किया। इस दौरान बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि ग्रेटर नोएडा पश्चिम में भाजापा कार्यकर्ताओं की फौज आने वाले चुनावों में पार्टी को एकतरफा विजय दिलाएगी। वहीं, विजय भाटी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा के हर सदस्य को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहना है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कार्य़कर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा लाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।
गौरतलब है, इस बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष चन्द्रवीर नागर, बिसरख ब्लॉक प्रमुख के पुत्र अजमेंद्र नागर, बिसरख मंडल उपाध्यक्ष दिनेश बेनीवाल, देवराज नागर, मंत्री कपिल भाटी, जगन सिंह कपासिया, कुणाल शर्मा, राज नागर, पंकज कसाना, कपिल तोमर, इंद्रजीत भाटी, देवराज तिवारी, संदीप तिवारी, भानु प्रताप सिंह, आशुतोष सिंह, जगवीर सिंह तेवतिया, हिमांशु तिवारी, संगीता तिवारी, सुजीत शर्मा, वीडी शर्मा, आईडी अग्रवाल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version