Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से 13 लोग घायल, कई लोगों के दबे होने की आशंका

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार तड़के सुबह बड़ा हादसा हुआ है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा दरकने से 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सांताक्रूज के वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर करीब सुबह 4 बजे के आस-पास गिरा है। हादसा मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास हुआ जहां एक निर्माणाधीन हो रहे फ्लाईओवर का एक हिस्सा भरभराकर गिरने से हुआ है। उस दौरान करीब 24 मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें इंजीनियर और ठेकेदार भी शामिल थे। फिलहाल हादसे में लोगों की जान बच गई है।
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है। अब तक 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पुलिस ने बताया कि फ्लाईओवर दरकने से कई लोग के मलबे में दबे होने की आशंका है। हालांकि बचाव कार्य किया जा रहा है। जोन 8 के डीजीपी मंजूनाथ सिंगे ने बताया जा रहा है कि बीकेसी मेन रोड औऱ सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया है। घटना लगभग 4 बजे के बाद की बताई जा रही है। हादसे में 13 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि हादसे में सभी सुरक्षित है किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ है।

Exit mobile version