Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर वैक्सीनेशन का टूटा रिकॉर्ड, जानिए कितने लोगो का हुआ वैक्सीनेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस पर कई महत्वपूर्ण कार्यों का अभियान चलाया गया है। कोरोना रोधी टीकाकरण के प्रारंभिक दौर से आज यानि शुक्रवार का रिकॉर्ड काफी प्रेरित करने वाला है। दरअसल ये रिकॉर्ड दुनिया के कई देशों से अधिक है। जानकारी के अनुसार 6 घंटे में 1 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई है। मोदी के जन्म दिवस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देशभर में कई विशेष अभियान चलाए। बीजेपी कार्यकर्ता काफी समय से लगातार प्रयास कर रहे है कि देश के सभी नागरिकों को पहली व दूसरी डोज मिल जाएं। आज के पावन अवसर पर बीजेपी ने देशभर में 2 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य रखा है। भारत में करीब 62 फीसदी आबादी को पहली डोज मिल चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कुल 77 करोड़ 24 लाख 25 हजार 744 डोज दी जा चुकी है। इसमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 58 करोड़ 26 लाख 6 हजार 905 है जबकि दूसरी डोज वाले 18 करोड़ 98 लाख 18 हजार 839 है। दरअसल ये आकंड़ा 17 सितंबर सुबह 7 बजे तक का है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि भारत की 20 फीसदी आबादी को दूसरी डोज मिल चुकी है। पहली डोज को शामिल किया जाए तो 62 फीसदी का आंकड़ा हो जाता है। इसके अलावा बताया गया कि 99 फीसदी चिकित्सकों ने पहली डोज ले ली है और 82 फीसदी डॉक्टरों को दूसरी खुराक मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि 100 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली और 78 फीसदी को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

Exit mobile version