Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पाकिस्तान की खूबसूरत विधायक का बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने का वीडियो वायरल

पाकिस्तान

दुनिया के अन्य देशों की तरह रही पाकिस्तान में भी साइबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ रहा है। अभी एक ताजा मामला सामने आया है जिसने वहां की राजनीतिक हलके में खलबली मचा दी है। दरअसल इस बार साइबर क्रिमनल्स ने पंजाब प्रांत की एक महिला विधायक का अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ अश्लील वीडियो वायरल किया है।


इस महिला नेता का आशिक सानिया आशिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की सदस्य हैं और पंजाब प्रांत के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र मेंबर ऑफ प्रोविंशियल हैं। सानिया आशिक ने 26 अक्टूबर को सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी के पास इस वीडियो के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने वीडियो लीक करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, एजेंसी ने अब तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।


सानिया नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की बेहद करीबी मानी जाती हैं। वह पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को अलग-अलग मुद्दों पर घेरती रही हैं।
26 अक्टूबर को सानिया आशिक ने फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में इसकी कॉपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी। सानिया का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आने वाली महिला उनकी तरह दिख रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला सानिया आशिक ही हैं। विधायक ने इसकी शिकायत इमरान खान की केंद्र सरकार से भी की।


शिकायत के बाद पंजाब प्रांत की पुलिस और FIA ने जांच शुरू की। करीब तीन हफ्ते चली जांच के बाद FIA ने लाहौर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इसकी पहचान उजागर नहीं की। ये भी नहीं बताया कि वीडियो में नजर आ रही महिला सानिया आशिक है, सिर्फ व्यक्ति की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।


पाकिस्तान के दैनिक अखबार से बातचीत में सानिया ने कहा- ‘कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मेरा वीडियो वायरल किया है। इसके अलावा मेरी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल की गई हैं। इसके बाद से मुझे धमकी वाले फोन कॉल्स आ रहे हैं। इस पर एजेंसी ने कहा- ‘हमने नई FIR दर्ज की है।

Exit mobile version