Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

निर्विरोध जिला पंचायत चेयरमैन बने अमित चौधरी ने गृहण की शपथ

सोमवार को जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी से निर्विरोध गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत चेयरमैन बने अमित चौधरी को जिला मुख्यालय गौतमबुद्ध नगर में जिला अधिकारी महोदया द्वारा शपथ दिलाई गई। उनके साथ ही जिला पंचायत सदस्य बने देवा भाटी, जयवंती नागर मोहिनी और सुनील भाटी ने भी शपथ ग्रहण की। जिला पंचायत चेयरमैन बने अमित चौधरी ने कहा कि भाजपा के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सब के विश्वास पर गौतमबुद्ध नगर की जनता के लिए पूरे सेवा भाव के साथ कार्य करूँगा। इस दौरान बीजेपी के गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष के दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नागर, पश्चिम क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी व ओबीसी आयोग के सदस्य बिजेंद्र भाटी, पश्चिम क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, आशीष वत्स, रक़म सिंह भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेन्द्र मावी, पवन नागर, देवा भाटी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, अमित शर्मा, योगेंद्र भाटी, पंकज रावल, पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, रवि भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तेजा गुर्जर शिव ओम शर्मा, गजेन्द्र शर्मा योगेन्द्र छौकर, धर्मेन्द्र भाटी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version