Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

देश में बढ़ा बर्फीली ठंड का प्रकोप, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अनुमान

ठंड

देश में ठंड का आगमन हो चुका है। धीरे-धीरे सर्दी अपना प्रकोप बड़ाती जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि इस साल सर्दी बर्फीली पड़ सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।


रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का भी अनुमान लगाया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू में बर्फबारी बढ़ेगी, जिसके बाद उत्तर भारत में ठंड में इजाफा होगा। वहीं दक्षिण में बारिश का दौरा जारी है। बीते दिन में भी केरल के कई जिलों में बारिश दर्ज हुई है।


दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। बताया जा रहा है कि यहां पर तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। वहीं अगले सप्ताह जम्मू कश्मीर में मौसम करवट ले सकता है। यहां पर बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं हिमाचल में मौसम साफ रहने के बावजूद और ठंड बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि इस बार सर्दी लंबी चलेगी क्योंकि ठंड समय से पहले पड़नी आरंभ हुई है।


वहीं लुधियाना में भी अब पारा गिरने लगा है। यहां पर भी धीरे धीरे ठंड बढ़ने लगी है। तड़के सुबह लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, इस दौरान धूप भी खिली थी।


उधर, झारखंड के जमशेदपुर शहर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पिछले दिनों यहां पर हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिसके चलते मौसम सुहाना हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में अभी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 16 और 17 नवंबर को मौसम साफ रहेगा लेकिन, 18 व 19 नवंबर को जोरदार बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते अचानक ठंड बढ़ेगी।


गौरतलब है , सर्दी अक्टूबर के अंत से प्रारंभिक स्वरूप दिखाना सुरु कर देती है। इसके बाद मध्यस्थता दिसबंर और जनवरी में होती है। अब देखना होगा कि इस साल सर्दी किस प्रकार पड़ेगी।

Exit mobile version