Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली की निर्भया जैसी मुंबई में दरिंदगी, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

मुंबई स्थित बीएमसी के राजावाड़ी में पीड़िता को गंभीर हालत में भर्ती कर दिया गया। राजधानी मुंबई से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। 30 वर्षीय महिला के साथ रेप और उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई। घटना गुरूवार देर रात साकी नाका इलाके की बताई गई है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
दरअसल इस घटना को दिल्ली की बेटी निर्भया से जोड़कर देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि साल 2012 में ऐसी ही बर्बारता दिल्ली में निर्भया के साथ देखने को मिली थी। चलती बस में उस बेटी के साथ घिनौनी वारदात को अंजामआईआईएमटी न्यूज़ डेस्क, ग्रेटर नोएडा दिया गया था, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी गई थी। अस्पताल में उपचार के दैरान वो जिंदगी की जंग हार गई थी। लंबे प्रयास के बाद आरोपियों को फांसी की सजा मिल पाई थी। हालिया घटना मुंबई के साकी नाका स्थित खैरानी रोड़ इलाके की है।
जानकारी के अनुसार महिला को ऑटो में ले जाकर रेप किया उसके बाद प्राइवेट पार्ट में रॉड से हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के साथ बेरहमी से रेप किया गया और उसके बाद लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई है। इस घटना से दिल्ली के निर्भया कांड की याद आ जाती है। साकी नाका थाना प्रभारी बलवंत देशमुख ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया को मुंबई स्थित बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। देशमुख ने अभी इस घटना को लेकर कोई विशेष जानकारी नहीं दी है। जानकारी के अनुसार घटना स्थल के साथ स्थानीय पुलिस स्टेशन में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया है, ताकि हालात बेकाबू न हो सकें। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बीते गुरूवार की रात करीब 3 बजे कंट्रोल रूम में कॉल आया था। सूचना के बाद साकी नाका पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं एक महिला खून से लथ-पथ पड़ी थी। उसको पुलिस ने राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया, फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।

Exit mobile version