डिनर डेट पर रोहन श्रेष्ठा के साथ स्पॉट हुईं श्रृद्धा कपूर, फैंस हुए खुश

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल श्रद्धा कपूर काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिन श्रृद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा डिनर डेट एंजॉय करते नजर आए। जाने माने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही श्रृद्धा कपूर काफी खुश नजर आ रही थी। उनके फैंस भी उनकी शादी की खबर सुनने के इंतजार में बैठे हुए हैं। इन्हीं खबरों के बीच श्रद्धा कपूर का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोहन के साथ डिनर डेट एन्जॉय करते नजर आ रही थी। बात आउटफिट की करें तो वीडियो में श्रद्धा कपूर ब्लैक पेंट, ब्रालेट और ब्लेजर पहने हुए नजर आ रही हैं। श्रद्धा और रोहन जल्द ही एक दूसरे से शादी कर सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि रोहन के पिता ने तो इस शादी को मंजूरी भी दे दी है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे