Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

जानिए ढाई किलो के हाथ से मशहूर सन्नी देओल की सेहत का राज

फिल्म जगत के बादशाह सन्नी देओल हमेशा अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं। उनकी फिल्म गदर में हैंडपंप वाला सीन युवाओं में जोश भर देने वाला है। सन्नी देओल पंजाबी होने के कारण खाने को विशेष महत्व देते हैं। वो हमेशा सुबह 2 घंटे एक्सरसाइज करते हैं। नाश्ते में एक गिलास लस्सी, मक्के की रोटी, प्रोटीन और ताजा फ्रूट्स जूस लेते हैं। दोपहर और शाम के खाने में दाल, रोटी, चावल, मौसमी सब्जी, पापड़, मेंथी के पराठे उनके सबसे पसंदीदा है। हर दो घंटे में वो थोड़ा बहुत खाते रहते हैं। उनकी सबसे बड़ी खूबी है कि वो हमेशा नशीले पदार्थ से दूरी बनाकर रखते हैं। उनकी सेहत(बॉडी ग्राफ) के करोड़ों दीवाने हैं। सुबह से रात तक वो काम पर अधिक ध्यान देते हैं। उन्हें घर का बना हुआ खाना बहुत पसंद है। सन्नी पाजी का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को लुधियाना पंजाब में हुआ था। उनके कैरियर में अब तक की सबसे सुपरहिट 87 फिल्में हुई हैं। उनका सबसे मशहूर डायलॉग “जब किसी पर ढ़ाई किलो का हाथ पड़ता है, वो आदमी उठता ही नहीं उठ ही जाता है।”

Exit mobile version