Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

ग्रेटर नोएड़ा में व्यापारिक कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन, सत्यप्रकाश अग्रवाल बने कार्यकारिणी अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, ग्रेटर नोएडा की नई कार्यकारिणी का सोमवार को गठन किया गया। इसके लिए साइट-4 स्थित विक्ट्री होम्स में मीटिंग की गई। कार्यकारिणी संरक्षक मनोज गर्ग ने बताया कि व्यापारिक मंडल की आम सहमति के बाद सत्यप्रकाश अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं सौरभ बंसल महामंत्री, कुलदीप शर्मा कोषाध्यक्ष, और ओमप्रकाश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने जानकारी दी कि कुल 21 पदाधिकारियों की समिति का गठन किया गया है, जिनमें से 5 उपाध्यक्ष, 4 सचिव, 4 संगठन मंत्री और 4 महासचिव शामिल है। महामंत्री सौरभ बंसल ने बताया कि जल्द ही पूरे शहर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। नए अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने जीएसटी की अनैतिक कार्यवाहियों को रोकने के लिए आंदोलन करने की चेतावनी दी। बैठक के दौरान अरुण गुप्ता, मनोज गुप्ता, अमित शर्मा, विजय अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, गौरव गोयल, राजकुमार देवधर, कपिल गुप्ता, विशाल जैन, वेदप्रकाश डागर, संजय गर्ग, मुकेश वाष्ण्रेय, दर्शन सिंगला, डी के गर्ग, नवीन जिंदल, आशीष गुप्ता, बंटी अग्रवाल सहित शहर के कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version