Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

खानपान से भी पड़ता है विचारों पर असर, शाकाहारी भोजन के हैं अनेक लाभ

हर कोई चाहता है कि उसकी जिंदगी शानदार तरीके से बीते। इसमें उसका खाना-पीना,एंटरटेनमेंट,फैशन शामिल है। पर इसके लिए कोई मेहनत नहीं करना चाहता है, सारे फाएदे बस ऐसे ही चाहिए। असल में इन सब चीजों के लिए हमें अपनी जीवन शैली में सुधार लाना ज़रूरी है, उसमें कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है, पर एक बेहतर व्यक्ति बनने के लिए कोशिश हमेशा चलती रहनी चाहिए। हर चीज समय पर करने की हमें आदत होनी चाहिए। मसलन टाईम पर सोना,खाना-पीना, और व्यायाम करना। नशीले पदार्थ और शराब आदि से हमेशा दूर रहना क्योंकि यह हमारे शरीर पर बहुत बुरा असर डालते हैं। वहीं आर्थिक रूप से भी इन चीजों के सेवन से व्यक्ति कमजोर होता है। हमारे विचार पर भी खान-पान का असर पड़ता है। आर्युवेद के अनुसार मनुष्य को शाकाहारी भोजन ही खाना चाहिए। क्योंकि मांसाहारी खाना खाने से शरीर में कई बीमारियों होने के साथ-साथ इंसान का स्वभाव भी उग्र हो जाता है। इसलिए जिंदगी में हर चीज़ को हमेशा सकारात्मक रूप में लेना चाहिए।

Exit mobile version