Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

क्या है अक्षय कुमार की फिटनेस का राज

फिल्मी जगत के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार वेजिटेरियन खाना पसंद करते हैं। सुबह 4 बजे से योग और मॉर्निंग वॉक कर दिन की शुरूआत करते हैं। रात को भले ही देर से सोए लेकिन हर रोज वह सुबह 4 बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। योग करने के बाद 1 गिलास दूध के साथ पराठा, जूस और फल लेते हैं। दोपहर के खाने में रोटी, दही, दाल, चावल और मौसमी सब्जी खाते हैं। डिनर में सूप सलाद और छाछ को शामिल करते हैं। अक्षय की माने तो वो कभी देर रात पार्टियों में जाना पसंद नहीं करते हैं। कितना भी महत्वपूर्ण शूट हो रहा हो लेकिन वो अपने दिनचर्या को कभी नहीं भूलते हैं। अधिकांश रात 10 बजे तक सोने के लिए अपने बेडरूम में चले जाते हैं। अक्षय हमेशा धूम्रपान से दूरी बनाकर रखते हैं। उन्हें चाय कॉफी बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

Exit mobile version