Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

क्या शो को जल्द मिलने वाला है अपना पहला करोड़पति, 1 करोड़ के सवाल पर पहुंचीं दृष्टिहीन महिला कंटेस्टेंट

लोगों को लखपति और करोड़पति बनाने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति को जल्द ही अपना पहला करोड़पति मिल सकता है। केबीसी का 13वां सीज़न 23 अगस्त से ही शुरू हुआ है। जिसमें एक महिला 1 करोड़ के प्रश्न तक आसानी से पहुंच गई है। बता दें, हिमानी बुंदेल आगरा की रहने वाली हैं, वे केंद्रीय विद्यालय में गणित की शिक्षिका हैं। हिमानी के हौंसले चट्टान जैसे मजबूत हैं। वह डाक्टर बनना चाहती थीं लेकिन 15 वर्ष की उम्र में एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। हादसे के बाद उनका यह सपना टूटता दिखा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अवसाद से उभरने में उनके परिवार ने बहुत साथ दिया। बाद में उन्होंने ह्यूमिनिटी से ग्रेजुएशन किया और बीएड करने के बाद मेहनत के दम पर केंद्रीय विद्यालय में चयन पाया। हिमानी पिछले चार-पांच साल से केबीसी में पंजीकरण करा रही थीं। लेकिन उनका नंबर इस वर्ष आ पाया है।

Exit mobile version