Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल का निधन

दिल्ली के पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के के अग्रवाल का सोमवार को निधन हो गया। बता दें कि वो कुछ दिन पहले संक्रमित हो गए थे। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। करीब एक सप्ताह से उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। अग्रवाल एक हृदय रोग विशेषज्ञ और हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख भी थे। उन्हें 2005 में डॉ बीसी रॉय पुरस्कार और 2010 में पद्मश्री मिला था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में की और नागपुर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। कोविड की दौड़ में उनकी हृदय गति रुकने के कारण सोमवार रात 11:30 बजे मृत्यु हो गई। उनके मौत की खबर सुनकर बड़ी बड़ी हस्तियों ने शोक जाहिर किया। ट्विटर के द्वारा लोगों में जानकारी साझा की गई। अग्रवाल सोशल मीडिया के माध्यम से महामारी में सुरक्षित रहने के साथ कई बचाव के उपाय सांझा करते थे। एक बयान में कहा गया, “महामारी के दौरान भी, उन्होंने जनता को शिक्षित करने के लिए निरंतर प्रयास किए। इस दौरान वे कई वीडियो और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से 10 करोड़ लोगों तक पहुंचने में सक्षम थे। ऐसा कर उन्होंने अनगिनत लोगों की जान बचाई है। वह चाहते थे कि उनके बाद उनके जीवन का जश्न मनाया जाए, शोक न किया जाए।

Exit mobile version