Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

इंटरनेट सेंसेशन सुकमा सहदेव का नया गाना हुआ रिलीज

अपनी आवाज से रातों रात सोशल मिडिया पर स्टार बने सुकमा सहदेव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। ‘बचपन का प्यार’ गाने वाले सुकमा सुखदेव नया गाना गाने से एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। उसके इस गाने को बॉलीवुड रैपर बादशाह ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया था और साथ में गाना भी गाया था। जिसके बाद सहदेव को सभी लोग जानने पहचानने लगे हैं। इनका नया विडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सुकमा सहदेव “बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे” गाकर इंटरनेट पर छाए थे। इसके बाद एक बार फिर नया गाने की वजह से सहदेव चर्चा में आ गए हैं। सहदेव के गाने को सुनकर सब इसके मुरीद हो गए हैं। सहदेव पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बार सहदेव ने नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज ‘मनी हाइस्ट।’ के टाइटल ट्रैक को गाया है। जो एक बार फिर इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। सहदेव अपने अंदाज में नया गाना ‘बेला चाओ बेला चाओ’ गा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। ‘बचपन का प्यार’ गाना वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ में जन्में सहदेव की जिदंगी अब पूरी तरह बदल चुकी है। सबसे खास बात थी कि सुकमा सहदेव को ‘इंडियन आइडल 12’ के मंच पर बतौर गेस्ट बुलाया गया था।

Exit mobile version