हैदराबाद के दुष्कर्म आरोपी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पुलिस द्वारा एनकाउंटर होने की है आशंका

0

तेलंगाना की 6 साल की बच्ची का आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। आज हैदराबाद पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक लाश मिली है। तेलंगाना के डीजीपी ने खुलासा करते हुए कहा है कि यह शव हैदराबाद के दुष्कर्म आरोपी और मर्डरर पी राजू का ही है। पुलिस ने आरोपी की उम्र 30 वर्ष बताई। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान उसके शरीर पर बने टैटू से की गई है। 9 सितंबर को हैदराबाद के सैदाबाद में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या भी कर दी थी। आरोपी उस घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। बता दें कि लड़की का शव आरोपी के घर में ही मिला था। इस घटना के बाद तेलंगाना सरकार ने पुलिस को 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देने पर 10 लाख का इनाम घोषित किया था। उसके बाद डीजीपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 15 टीमें भी गठित की थी। गुरूवार सुबह पुलिस को आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है।
गौरतलब है कि आरोपी के इस कुकर्म के बाद सरकार के श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी ने कहा था कि पुलिस आरोपी को पकड़ते ही एनकाउंटर कर देगी। उन्होंने आरोपी को ना छोड़ने की बात भी कही थी। इन्होंने इस बच्ची को न्याय दिलाने के लिए स्पीड ट्राय़ल चलाने की भी बात की थी। मंत्री जी ने पीड़ित परिवार की सहायता और मुआवजा देने की बात कही थी। हालांकि अब सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि पुलिस और आरोपी के बीच किसी भी तरह की मुठभेड़ नही हुई है। दो साल पहले भी एक ऐसा ही दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था जहा पर एक वेटरनरी डॉक्टर के साथ सामुहिक दुष्कर्म हुआ था। 27 नवंबर, 2019 को अस्पताल से घर लौटते समय डॉक्टर का चार लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद शव को जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपी का एनकाउंटर कर दिया था। एनकाउंटर शादनगर स्थित चतनपल्ली में किया गया था, जहां दुष्कर्मियों ने डॉक्टर की शव को आग के हवाले किया था।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप चूक गए होंगे