Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

हाथरस के खिलाड़ी ने सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में जीती चाँदी

हाथरस के सिहान मान्धाता सिंह सामुराई अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक वर्ल्ड वूडो सोतोरियो कराटे संघ भारत ने काता एवं वैप्नस प्रतियोगिता में भाग लिया जो कि सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में 15 मई को आयोजित हुई। एम.एस. सामुराई ने काता प्रतियोगिता में भाग लेकर रजत पदक जीता।
कांचौ डौग टर्नबुल अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक क्योकुशन अन्तर्राष्ट्रीय कराटे संगठन ने सिहान एम.एस. सामुराई जी का धन्यवाद किया। भारत से यहाँ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आये सामुराई जी का स्वागत किया व सभी प्रशिक्षक एवं रेफरी से परिचय करवाया।
प्रतियोगिता में सब जूनियर, सीनियर, महिला एवं पुरुष खिलाडियों ने काता एवं वैप्नस में प्रतिभाग करके अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही एम.एस. सामुराई जी ने Daug Turnbull, Kancho, Johanas Wong, Andre Noujaims से हाथरस (उ.प्र.) में होने वाली 5 वीं ओपन अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता-2022 के बारे में बात की तथा उनको प्रतियोगिता में बुलाने के लिए आमंत्रित किया।
Exit mobile version