संदिग्ध हालात में मां-बेटी की मिली लाश, पड़ोसियों में सनसनी

उपमंडल के गांव भंगवो में बृहस्पतिवार को एक महिला और उसकी 7 वर्षीय बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने महिला के ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। तावडू सदर थाना पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उटावड़ जिला पलवल निवासी साजिद ने बताया लगभग 8-9 वर्ष पहले मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन सकुनत की शादी अलीम निवासी भंगवो के साथ हुई थी। फिलहाल अलीम मुकदमे एक केस में आरोपी होने के कारण पिछले कई वर्षों से कोलकाता जेल में बंद है। आरोप है कि अलीम के जेल जाने बाद से ससुराल पक्ष के लोग उनकी बहन सकुनत को प्रताड़ित कर घर छोड़ने व जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर भी कई बार इस विवाद का समाधान करने की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। सकुनत की एक 7 वर्ष की बेटी भी थी, तीन चार दिन पहले विवाद समाधान का करने लिए वह कुछ गणमान्य लोगों के साथ बहन की ससुराल में आए थे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने ने उन्हें बेइज्जत करके भगा दिया।
बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन सकुनत और भांजी साबरीन का देहांत हो गया है। साजिद का आरोप है कि भंगवो निवासी अकबर, जुबैदा, जैतूनी, फरीदा, अरशीदा, सलीम, फोजिया, रहीसु और अर्जुन ने मशवरा कर उनकी बहन व भांजी को मौत घाट उतार दिया। तावडू सदर थाना पुलिस ने उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।