Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

शिवहर की अनुष्का ने रचा इतिहास,सबसे कम उम्र में जीता मुखिया का चुनाव

अनुष्का

बिहार के पंचायत चुनाव में अब एक ही चरण बचे हुए हैं। दरअसल, बिहार में पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती ही जा रही है। जबकि बड़ी संख्या में महिलाएं पंचायत चुनाव जीतकर जनप्रतिनिधि बन रही हैं। वहीं बिहार का सातवां चरण खत्म हो चुका है। आज आपको ऐसे लड़की के बारे में बता रहे हैं जो बहुत कम उम्र में ही मुखिया प्रत्याशी का चुनाव लडी है और यहां तक की जीत हासिल करके नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यह खबर शिवहर जिले की कुशहर पंचायत से है। बता दें कि वहां 21 साल की अनुष्का कुमारी मुखिया बनी है। वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि उनके दादा भी 20 साल तक मुखिया के पद पर रहे थे।


अनुष्का के शिक्षा की बात करें तो वह बेंगलुरू के प्रतिष्ठित संस्थान से बीए की डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के बाद वह गांव लौटकर इस बार पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया और मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वैसे अनुष्का की रुचि बचपन से ही सामाजिक कार्यों में रही है। अनुष्का के पिता जी जिला परिषद और दादा जी पंचायत के मुखिया थे। अनुष्का ने अपनी विरोधी पार्टी के रीता देवी को 287 मतों से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। वहीं अनुष्का की जीत आज पंचायत के अलावा पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। अनुष्का को समाजसेवा की भावना घर से ही जगी है। दादा से लेकर पिता तक प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। इसी कारण से अनुष्का चुनावी मैदान में उतरी और ऐतिहासिक जीत हासिल की। जीत के बाद लोगों से लगातार बधाइयां मिल रही है। हालांकि अनुष्का के पिता सुनील कुमार सिंह 2011 से 2016 तक जिला पार्षद रहे। वहीं, दादा राजमंगल सिंह 1978 से 2001 तक पंचायत में बतौर मुखिया के रूप में प्रतिनिधित्व किया था।


गौरतलब है कि अनुष्का मुखिया में चुनाव जीतने के बाद अपने दादा के सपने के साकार करने की कोशिश करेगी। उनके दादा का सपना था की इस पंचायत में मेडिकल कॉलेज बने। जिसके लिए परिवार ने जमीन भी दिया है। मेरा पहला लक्ष्य यही है कि इसके अलावा पंचायत को डिजिटल और भ्रष्टाचार मुक्त बनाए।

Exit mobile version