विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर 11 जनवरी 2021 को नन्ही परी ने जन्म लिया। वहीं अब अनुष्का शर्मा ने विराट और बेटी संग अपनी पहली तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ ही अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम भी बताया है। अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत आए हैं, लेकिन इस नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। बता दें कि विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है।
विराट-अनुष्का ने बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीर की शेयर, बेबी गर्ल का नाम रखा वामिका
