Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

राजद के बाद अब पप्पू यादव चिराग से मिले..

पप्पू यादव

पप्पू यादव

निधि वर्मा। दिल्ली में रामविलास पासवान के आवास 12 जनपथ को सरकार ने खाली करा दिया है।  इसके बाद से चिराग पासवान से कई नेताओं ने मुलाकात की है। अब जन अधिकारी पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव मंगलवार को पटना में चिराग पासवान  से मिले। इसको लेकर पप्पू यादव ने कहा कि रामविलास जी मेरे पिता तुल्य थे। उनके लिए दिल में आज भी प्रेम है। वो दलित समाज के बड़े नेता थे। उनकी तस्वीर को जमीन पर फेंकनादलितों का अपमान है।

दिल्ली में हई घटना के बाद पहले भाजपा, फिर राजद और अब जाप सुप्रीमो के मिलने के बाद राजनीति के गलियारो में मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। पप्पू यादव की तबीयत अभी खराब है। बावजूद इसके पप्पू चिराग से मिले। बताया गया कि मिलने से कुछ देर पहले ही पप्पू को स्लाइन चढ़ी थी। आज शाम 4 बजे वे इलाज के लिए दिल्ली जाएंगे।

उनके इस मुलाकात को लोग लोकसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं। चिराग पासवान के संपर्क में राजद भी लगातार है। सोमवार को राजद के दिग्गज नेता श्याम रजक ने भी चिराग से मुलाकात की थी। हालांकि पप्पू यादव ने कहा कि ये औपचारिक मुलाकात है। हर मुलाकात के राजनीतिक मायने नहीं होते। हमलोग भाई हैं और इसलिए मिलने आए हैं। उन्होंने कहा कि हमलोगों की लड़ाई एक है। हम दबे-कुचले लोगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

मुलाकात के बाद निकले पप्पू यादव ने चिराग पासवान के समर्थन में अपनी बातें रखी। कहा कि चिराग मेरे छोटे भाई  जैसे हैं, वे जब भी मुसीबत में होंगे मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा। मुसीबत में उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकते हैं। गरीबों के लिए रामविलास पासवान से बड़ी पर्सनालिटी के नेता अब तक पूरे बिहार में नहीं है।

ये भी पढ़ें-https://iimtnews.com/pm-modi-will-talk-to-board-students-on-april-1/https://iimtnews.com/pm-modi-will-talk-to-board-students-on-april-1/

Exit mobile version