संपदा
झारखंड की राजधानी रांची में हाई स्पीड कार के ब्रेक फेल होने से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने कारण कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में असलम नाम के एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस को लोगों ने बताया कि छात्र काफी तेज गति में गाड़ी को चला रहा था। अचानक गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। पुलिस ने बताया कि छात्र नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। छात्र अपने दोस्त के पास से अपने घर वापिस आ रहा था। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छात्र को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। असलम अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह अपनी मां के साथ रांची में रहता था। उसके पिता और नाना यूक्रेन के जाने-माने डॉक्टर हैं। देश में लॉकडाउन के कारण असलम के पिता और नाना उसके अंतिम दर्शन नहीं कर सके।