Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, मप्र पुलिस के तीन जवानों समेत पांच की मौत

टीकगड़ के थाना बुड़ेरा पुलिस आरोपितों के रिश्तेदार को लेकर हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश को जा रही थी। वहीं घायलों को अग्रवाल लाइफ लाइन औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है। सुबह करीब चार बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के समीप बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई।


पलक जैन। यमुना एक्सप्रेसवे वे पर शुक्रवार को तड़के थाना सुरीर क्षेत्र में हुए हादसे में मध्य प्रदेश पुलिस के तीन जवानों समेत पांच की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टीकमगढ़ के थाना बुड़ेरा पुलिस आरोपितों के रिश्तेदार को लेकर हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश को जा रही थी। घायलों को अग्रवाल लाइफ औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है।


मध्य प्रदेश के टीकगढ़ जिले के थाना बुड़ेरा क्षेत्र से एक किशोरी कों पिन्टू नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर लेिया गया था। थाना बुड़ेरा पुलिस को युवक की लोकेशन हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी। युवक को गिरफ्तार करके और किशोरी की बरामदगी करने के लिए थाना बुडेरा में केस दर्ज कराया गया। वहां तैनात हेड कांस्टेब भवानी प्रसाद कांस्टेबल रतिराम, कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल हीरा देवी आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया। कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल हीरा देवी आरोपित युवक की बहन प्रीति उसके पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, सुरक्षा सामिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ कें लिए जा रहे थे। चालाक जगदीश बोलेरो को चला रहे थे।

यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के समीप टकरा गई। वहां टक्कर इतनी जबरदस्त हुई थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में हेड़ कांस्टेबल भवानी प्रसाद,महिला कांस्टेबल हीरादेवी समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चालाक जगदीश और सुरक्षा समिति सदस्य रवि भी शमिल हैं। कॉस्टेबल रतिराम महिला प्रीति और उसके पति धर्मेंद्र का उपचार औरंगाबाद स्थित अग्रवाल लाइफ लाइन में चल रहा है। करीब एक घंटे तक घायल बोलेरो मे फंसे रहे। उपचार के दौरान सिपाही कमलेन्द्र ने भी सुबह लगभग नौ बजे दम तोड़ दिया। एसपी श्रीचन्द्र ने हादसें में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है।

Exit mobile version