Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

मौनी रॉय के संग एक्ट्रेसेस ने कराई प्लास्टिक सर्जरी

फ़िल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस मे एक्टिंग के टैलेन्ट के अलावा खूबसूरत होना भी जरूरी हैं। कई एक्ट्रेस ब्यूटीफुल दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाती हैं परंन्तु कई बार ऐसा होता है कि फैंस को मेकओवर के बाद भी एक्ट्रेसस का रूप पसंद नहीं आता। कई सारी एक्ट्रेस को ट्रोल किया जाता है। प्लास्टिक सर्जरी के लिए मौनी रॉय का कहना है कि मैं भी ये आरोप झेल रही हूँ। कुछ तस्वीरे मौनी रॉय की वायरल हुई थीं जिसमें उनके होंठ मोटे दिखाई दे रहे थे। उन तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैन्स ने लिखा आखिर क्यों मौनी रॉय प्लास्टिक सर्जरी कराती रहती हैं। ये उनके साथ पहली बार नहीं है जब उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की वजह से ट्रोल किया जा रहा हैं। इनके कारण से कई सारी अभिनेत्रियां ट्रोल का शिकार हो चुकी हैं।

यह भी हो चुकी हैं ट्रोल…
सारा खान
सबसे पहले बात करते हैं सारा खान की जो टेलीविज़न के पापुलर शो ‘सपना बाबुल का विदाई’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस सारा खान उन्हें भी लिप सर्जरी के लिए ट्रोल किया गया था। उनके लिप भी तस्वीरों में सूजे हुए थे, उन्हें देख कर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने भी लिप सर्जरी करवा ली हो।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा कॉफी विद करण टीवी शो में नजर आयी। तब सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनके होठों को लेकर जिक्र होने लगा। जब अनुष्का इन सब चीज़ों से परेशान हो गई तो उन्होंने ट्विटर में सफाई दी कि मेरे होठों का रूप मेकअप की वजह से बदला है ना कि सर्जरी की वजह से ।

राखी सावंत
इनके करियर का आरंभ अगिनदक फ़िल्म से हुई थी। खुद को और सुंदर बनाने के लिए राखी सावंत में प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया राखी के होंठ भी बहुत पतले थे। उन्हें भी अपने होठों को मोटा करना था इसलिए उन्होंने भी प्लास्टिक सर्जरी करा ली। हालांकि राखी सावंत ने कई बार सर्जरी करवाई है। फ़िल्म इंडस्ट्री में उसी की वजह से लोग उन्हें ट्रोलर्स प्लास्टिक की दुकान भी कहते हैं ।

आयशा टाकिया
जब आयशा टाकिया फिल्मों से बहुत दूरी बना चुकी थी और माँ बनने के बाद वो एक इवेंट में आई थी उनके फैन्स उन्हें देखकर हैरान हो गए थे। उनके होंठ भी बहुत मोटे लग रहे थे उन्होंने भी होठों की सर्जरी करवाई हैं।

Exit mobile version