महाराष्ट्र के मडाह में चट्टान खिसकने से 36 की मौत, 80-90 लोग मलबे के नीचे दबे

रायगढ़ के मडाह के तलई गांव में भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चट्टान खिसकने से 36 लोगों की दबकर मौत हो गई जबकि 80-90 लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चट्टान से करीब 35 घर बने हुए थे। जिसमें प्रत्येक घर में 3-4 सदस्य मौजूद थे। ज्यादा बरसात होने के कारण चट्टान खिसक गई और यह घटना हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर और गिरिश महाजन के मुताबिक मलबे के नीचे 40 से 45 और शवों के होने की आशंका है।
बता दें, गुरुवार को करीब 4:30 बजे यह घटना हुई थी, लेकिन अभी तक राहत बचाव कार्य की एक भी टीम मौके पर नहीं पहुंची है। स्थानीय निवासियों ने ही मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है।
गौरतलब है, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मौसम विभाग ने अत्यधिक बरसात का अनुमान जताया था। लेकिन अब अति वृष्टि की व्याख्या बदलनी होगी। जिस तरह से चट्टान खिसकने की घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटनाएं अति वृष्टि की व्याख्या के अंतर्गत नहीं यह अति से भी ज्यादा वृष्टि के अंतर्गत आती हैं। यह सिर्फ अत्यधिक बरसात नहीं बल्कि अनपेक्षित संकट है