Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

महंगा हुआ टीवी देखना और मोबाइल चलाना, आज से हुए ये 6 बदलाव

और

अमित सिंह। 1 दिसंबर यानी आज से आपको कई सर्विसेज के लिए चुकाने होंगे ज्यादा रूपये। आज से जियो के रिचार्ज 21% तक महंगे हुए। इसके अलावा अब SBI का क्रेडिट कार्ड खरीदारी पर 99 रूपये और टैक्स अलग से देना होगा।


जियो के रिचार्ज प्लान हुए महंगे


1 दिसंबर से जियो ने अपने टैरिफ प्लान किए महंगे, अब जियो के 75 रूपये वाले प्लान के लिए 99 रूपये चुकाने होंगे। जियो के प्लान 21% तक महंगे हो गए हैं। अब आपको 129 रूपये वाला प्लान के लिए 155 रूपये, 399 वाला प्लान के लिए 479 रूपये, 1,299 वाला प्लान के लिए 1,559 रूपये और 2,399 वाला प्लान के लिए 2,879 रूपये तक देने होंगे।


डेटा टॉप-आप की कीमत भी बढ़ाई गई है। अब 6 GB डेटा के लिए 51 रूपये के बजाय 61, 12 GB डेटा के लिए 101 के बजाय 121 रूपये और 50 GB डेटा के लिए 251 रूपये के बजाय 301 रूपय देने होंगे।


SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को देने होंगे 99 रूपये


अब SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स से प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर SBI लेगी 99 रूपये अधिक । अगले महीने से यूजर्स को कार्ड के जरिए खरीदारी करना पर सकता है थोड़ा महंगा। हर खरीदारी पर 99 रूपये और टैक्स अलग से देना पड़ेगा, जो प्रोसेसींग चार्ज होगा। SBI का कहना है, 1 दिसंबर 2021 से सभी मर्चेंट EMI के लेन-देन पर 99 रूपये और टैक्स देना होगा।


पंजाब नेशनल बैंक ने दिया झटका


पंजाब नेशनल बैंक PNB भारत की दूसरी सबसे बड़ी बैंक, ने अपने अकाउंट होल्डर्स को दिया झटका। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला किया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों को सालाना 2.90 से घटाकर 2.80% करने का फैसला किया है।


DTH रिचार्ज की बढ़ी कीमतें


1 दिसंबर से स्टार प्लस, कलर्स, सोनी और जी जैसे चैनलस के लिए 35 से 50% तक ज्यादा कीमत चुकानी होगी। सोनी चैनल को देखने के लिए 39 रूपये की जगह 71 रूपये प्रतीमाह देने होंगे। इसी तरह जी चेनल को देखने के लिए 39 रूपये की जगह 49 रूपये महीने।


माचिस की कीमत दोगुनी


14 साल बाद हुई माचिस की कीमत दोगुनी। एक दिसंबर 2021 से आपको माचिस की एक डिब्बी के लिए आपको 1 रूपये के बजाए 2 रूपये देने होंगे।


रूक सकता है PF का पैसा


आधार UAE लिंक न होने पर PF का पैसा रूक जाएगा, यूनिवर्सल अकाउंट नंबर को आधार कार्ड से 30 नवंबर तक लिंक करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो 1 दिसंबर से आपके खाते में कंपनी की ओर से आने वाला कॉन्ट्रिब्यूशन रोक दिया जाएगा। इसके साथ-साथ आपको EPF अकाउंट से पैसा निकालने में भी परेशानी हो सकती है।

Exit mobile version