प्रियंका और निक जोनस के बीच अलगाव की आशंका

बॉलीवुड और हॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी एक्टर निक जोनस की शादी को अभी साल दो साल ही हुए थे। शादी की तीसरी सालगिरह होने से पहले ही दोनों के बीच मन-मुटाव की खबरों ने ज़ोर पकड़ लिया। दोनों ने साल 2018 में 1 दिसंबर के दिन एक दूसरे का हाँथ थामा था। शादी हिंदु और इसाई रीति रिवाज़ दोनों में राजस्थान के जोधपुर में संम्पूर्ण हुई थी।
उसके बाद प्रियंका ने पति निक के साथ अच्छे शादीशुदा जीवन के लिए अपने जीवन में बदलाव किए। इसी सिलसिले में उन्होनें अपने नाम के आगे पति निक का सर नेम जोनस भी जोड़ लिया था। लेकिन अब उन्होनें अपने इंस्टा अकाउंट से सरनेम जोनस हटा लिया है।
प्रियंका के इस कदम से उनके फैन्स के बीच खलबली मच गई। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल खड़े होने लगे। दोनों के बीच दूरियां आने की आशंका है।
प्रियंका और निक को लेकर ये भी अफवाह है कि इनका जल्द तलाक होने वाला है। इस खबर की दोनों में से किसी ने आधिकारिक पुष्टी नहीं की है। फिर भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका ये कदम फैन्स और मीडिया के लिए मुद्दा बन गया है।
सोचने वाली बात ये भी है कि इससे पहले भी इसी तरह दक्षिण भारत की एक्ट्रेस सामंथा ने भी अपने नाम के आगे से अपने पति का सरनेम अक्किनेनी हटा दिया था, जिसके बाद उनका नागा चैतन्य से तलाक तक हो गया। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान ने भी अपने पति से तलाक लेने से पहले उसका सरनेम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिया था।
इसी तरह की घटनाओ के चलते मीडिया में तलाक की खबरे उड़ रहीं हैँ। प्रियंका और जोनस को लेकर उड़ती खबरें से तंग आकर प्रियंका की माँ ने बयान दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है जैसी खबरें उड़ाई जा रहीं हैं। उन दोनों का रिश्ता बिल्कुल ठीक है।