चाची 420’ की लिटल भारती थीं फातिमा सना शेख, ब्राह्मण परिवार से रखती हैं ताल्लुक

फिल्म ‘दंगल’ से दुनिया भर में खूब नाम कमाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही है। असल में दंगल गर्ल का जन्म हैदराबाद (तेलंगाना) में हुआ था। आज हम आपको बताएंगे फातिमा सना शेख के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें। जिससे शायद आप भी नहीं होंगे वाकिफ।
फातिमा के पिता विपिन शर्मा जम्मू के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं जबकि उनकी मां तबस्सुम श्रीनगर के मुस्लिम परिवार से हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख फिल्म दंगल से पहले ‘चाची 420’ में नजर आई थीं। हालांकि फातिमा को आमिर खान की फिल्म दंगल से पहचान मिली।फिल्मों में आने से पहले फातिमा टीवी में भी काम कर चुकी हैं। ज़ी टीवी के चर्चित शो ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ में भी नजर आ चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा जल्द फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आएंगी।