चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर ताबातोड़ फायरिंग, रंजिशन दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे पर उनके घर के बाहर बीती देर रात बदमाशों ने गोलियां बरसारकर मारने की कोशिश की। इस गोलीबारी में दीपा बाल-बाल बच गई। गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं मोबाइल फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। इस दौरान फोरेंसिक टीम को घर के पास से कारतूस के दो खोल मिले।। सूचना पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करने के साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दीपा दुबे के बेटे ने शक जताया की रंजिश के चलते उनकी मां पर हमला करने की कोशिश की गई है। हालांकि किन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।