Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

क्या है पीएम मोदी की फिटनेस का राज, किस प्रकार रहते हैं तरोताजा

पीएम नरेंद्र मोदी की उम्र 70 वर्ष हो गई हैं, लेकिन पीएम मोदी की एनर्जी बरकरार हैं। उन्होनें अपनी भाषण की कलां से देश ही नहीं बल्कि विदेश की जनता का दिल जीता हैं। पीएम की फिटनेस का राज जो उन्हें रखता हैं हमेशा हेल्दी। वो रात में कितनी भी लेट सोते हैं लेकिन सुबह 4 बजे विस्तर को छोड़ देते हैं। मॉर्निंग वॉक, योग, प्रणायाम और सूर्य नमस्कार कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। मोदी हमेशा अपने खानपान और गले पर ध्यान देते हैं। सुबह को नाश्ते में अदरक वाली चाय, गुजराती भांकरी, दाल खिचड़ी, पोआ, खाखरा का सेवन करते हैं। वो अपनी सेहत के लिए गर्म पानी ही पीते हैं। दिन में सिर्फ दो समय भोजन करते हैं। खाने में सादा वेजिटेरियन या साउथ इंडियन थाली पसंद करते हैं। वो हमेशा नशे की लत से दूर रहते हैं। 24 घंटे में सिर्फ 3-4 घंटे ही शयन करते हैं। दोपहर में फल खाना उन्हें बेहद पसंद हैं। धार्मिक गतिविधियों पर उनका अधिक ध्यान होता हैं। प्रतिवर्ष नवरात्रि के 9 दिन उपवास करते हैं। उपवास में नींबू पानी ही पीते हैं। उनकीं खूबी यह भी है कि उन्हें बिस्तर पर लेटते ही 30 सेकंड मे नींद आ जाती हैं।

Exit mobile version