इन पांच हिल स्टेशन्स की बर्फवारी का ले सकते हैं मजा, जानिए कब जाना होगा सही

ले

स्नोफॉल का अनुभव करना सच में एक जादुई पल होता है। स्नोमैन बनाना, बर्फ से खेलना, और बर्फ की सफेद चादर का आनंद लेने की बात ही कुछ और है। अगर स्नोफॉल यानी बर्फबारी का देखना हमेशा से आपकी बकेटलिस्ट का हिस्सा रहा है, तो फिर इसके लिए आपको स्विटज़रलैंड जाने की ज़रूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं भारत की ऐसी 5 जगहों के बारे में जहां आप बर्फबारी को एंजॉय कर सकते हैं।
पश्चिमी हिमालय के पीर पंजाल में बसा गुलमर्ग सर्दियों में बेहद खूबसूरत होता है। यहां दिसंबर में तापमान -8 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता। गुलमर्ग भारत में बर्फबारी देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आप स्कीइंग का भी आनंद ले सकते हैं।


उत्तराखंड के मसूरी को पहाड़ियों की रानी कहा जाता है, यह जगह भारत में सर्दियों के दौरान एक बर्फ का स्वर्ग है। वहां एक आरामदायक होटल चुनें, जिसकी खिड़की से आपको ताज़ा सफेद बर्फ की झलक देखने को मिले। मसूरी प्रसिद्ध केम्प्टी फॉल्स, हलचल भरी मॉल रोड और कंपनी गार्डन के लिए भी मशहूर है।

इसमें कोई शक़ नहीं कि मनाली भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है, जो ज़्यादातर लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। सर्दियों के मौसम में यहां के पहाड़ सफेद बर्फ की चादर से ढक जाते हैं। बर्फीली हवाओं, हल्की बारिश और भारी बर्फबारी के साथ बर्फ से ढके पहाड़ और चीड़ के पेड़ शानदार लगते हैं।


सबसे खूबसूरत बर्फबारी का अनुभव लेना है, तो अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर में जाएं। वहां बर्फबारी के बाद नज़ारा ऐसा हो जाता है, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। तवांग दुनिया के सबसे बड़े बौद्ध मठों में से एक है। आमतौर पर नवंबर से तवांग में बर्फबारी शुरू हो जाती है और तापमान शून्य से नीचे गिर जाता है। लुभावने नूरनांग फॉल्स, शांत माधुरी झील और सेला पास, यहां घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से कुछ हैं।

About Post Author

आप चूक गए होंगे