क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों की मदद के लिए एक अहम कदम उठाया हैं। विराट-अनुष्का ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया है। दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। भारत में कोरोनावायरस के मामले हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहे है। कोरोना के चलते हालात बेकाबू हैं। भारत में अब प्रतिदिन 4 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मदद के लिए आगे आए हैं। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने कोविड-19 राहत के लिए धन जुटाने के लिए ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। उन्होंने केटो के साथ #InThisTogether अभियान की शुरुआत की है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने भारत और भारतीय लोगों के सपोर्ट के लिए लोगों से पैसा डोनेट करने की अपील की है। वीडियो में अनुष्का कहती है, ‘भारत के लिए यह काफी मुश्किल समय चल रहा है हमें देखकर बहुत बुरा लग रहा है।’ फिर विराट कोहली कहते हैं, ‘हम उन लोगों के आभारी हैं, जो दिन-रात फाइट कर रहे हैं हमारे लिए।’ अनुष्का कहती है, ‘पर अब उन्हें जरूरत है हमारे सपोर्ट की और हमें उनके साथ खड़े होने की। विराट कोहली कहते हैं, ‘अनुष्का और मैंने केटो के साथ एक फंड रेजर शुरू किया है, जिनके फंड्स जाएंगे जरूरतमंदों को। आप इस अभियान को ज्वाइन करें और डोनेट करें। हमारे दोस्त, परिवार और फैन्स, यह वक्त है साथ में मिलकर आगे बढ़ने का, हम इस जंग को भी जीतेंगे। अनुष्का शर्मा ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हम सब मिलकर इस संकट को दूर करेंगे। कृपया भारत और भारतीयों का समर्थन करने के लिए आगे बढ़ें। आपका योगदान इस महत्वपूर्ण समय के दौरान जीवन को बचाने में मदद करेगा।
अनुष्का और विराट ने उठाया बहुत अहम कदम,जानिए किस तरह करेंगे पीड़ितों की मदद
